Big breaking :-होली पर यात्रियों का दबाव…ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची, लखनऊ जाने वाली वंदेभारत का ऐसा हाल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-होली पर यात्रियों का दबाव…ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची, लखनऊ जाने वाली वंदेभारत का ऐसा हाल

होली पर यात्रियों का दबाव…ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची, लखनऊ जाने वाली वंदेभारत का ऐसा हाल

होली के चलते अब ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी शुरू हो गई है।

होली पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। देहरादून से जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित सीटें भर गई हैं। अब लोगों को बसों से आवागमन करना पड़ेगा। लंबी दूरी की वॉल्वो बसों में अभी सीटें खाली हैं। कुंभ एक्सप्रेस 12370 की सभी श्रेणियों में होली के पहले की तारीखों में 50 तक प्रतीक्षा सूची है।

बनारस एक्सप्रेस 15120 में स्लीपर, एसी की सभी श्रेणियों में सीटें भर गई हैं। यही हाल दून-काठगोदाम एक्सप्रेस का है। लखनऊ तक जाने वाली वंदेभारत 22546 में भी होली तक सीट उपलब्ध नहीं है। देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस भी फुल है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top