Big breaking :-जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 1300 से अधिक व्यक्तियों का किया सत्यापन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 1300 से अधिक व्यक्तियों का किया सत्यापन

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

*जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान।*

*1300 से अधिक व्यक्तियों का किया सत्यापन।*

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 56 मकान मालिकों/हॉस्टल संचालकों का पुलिस एक्ट में किया चालान, 5,60,000/ रूपये का किया जुर्माना*

*32 संदिग्धों को थाने पर लाकर की गई पूछताछ*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 22/06/2025 को जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/सदिग्ंधों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में रह रहे 1300 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 56 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 5,60,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त 32 सदिंग्धों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ/सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹ 2000 /- का जुर्माना वसूला गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top