Big breaking :-विद्युत लाइन पर काम करते समय संविदा कर्मचारी की मौत, करंट लगने से हुआ दर्दनाक हादसा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-विद्युत लाइन पर काम करते समय संविदा कर्मचारी की मौत, करंट लगने से हुआ दर्दनाक हादसा

विद्युत लाइन पर काम करते समय संविदा कर्मचारी की मौत, करंट लगने से हुआ दर्दनाक हादसा

नैनी डांडा विकासखंड के अंतर्गत विद्युत लाइन पर काम करते समय एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव कोटद्वार लाया गया, घटना की जानकारी जुटाई जा रही है

 

कोटद्वार के नैनी डांडा विकासखंड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कर्मचारी बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था और नियमित रूप से क्षेत्र में लाइन मरम्मत का कार्य करता था।

 

हादसे के समय वह विद्युत लाइन पर कुछ तकनीकी कार्य कर रहा था, तभी अचानक करंट लग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top