Big breaking :-चार धाम यात्रा को लेकर दून पुलिस मुस्तैद, एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चार धाम यात्रा को लेकर दून पुलिस मुस्तैद, एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

 

*चार धाम यात्रा को लेकर दून पुलिस मुस्तैद*

*एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण*

*पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*

*यात्रा मार्ग पर यातायात के सुचारू संचालन के लिये डयूटीरत पुलिस बल को दिये आवश्यक निर्देश।*

*चार धाम यात्रा में आये यात्रियों से वार्ता कर ली जानकारी/सुझाव*

*कोतवाली विकासनगर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित चार धाम यात्रा तथा पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात के सुचारू संचालन एवं यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने तथा यात्रा के निर्बाध रूप से संचालन हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियो/प्रभारियों को निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज दिनांक: 14/5/2025 को रेनू लोहानी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (विकासनगर) द्वारा यात्रा मार्ग रजिस्ट्रेशन केन्द्र हरबर्टपुर बस स्टैण्ड, आर0टी0ओ0 चेक पोस्ट कटा पत्थर का भ्रमण कर यात्रा मार्ग पर लगी चार धाम ड्यूटियों का जायजा लिया गया। साथ ही रजिस्ट्रेशन केन्द्र तथा चैक पोस्ट में यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या से बचाने, यात्रियों की सुरक्षा एंव यात्रा के निर्बाध रूप से संचालन हेतु ड्यूटीरत पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त यात्रा हेतु आये दर्शनार्थियों से वार्ता कर उनसे जानकारी लेते हुए यात्रा को और अधिक सुगम एंव सरल बनाने हेतु उनके सुझाव लिये गये।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top