Big breaking :-सीएम धामी से की नव निर्वाचित टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने मुलाक़ात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी से की नव निर्वाचित टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने मुलाक़ात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट तथा नव निर्वाचित टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने मुलाक़ात की | मुख्यमंत्री श्री धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्ण विश्वास है कि सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्षों को प्राप्त हुआ यह समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जन-जन को विश्वास है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top