Big breaking :-रुद्रप्रयाग में कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रुद्रप्रयाग में कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद

जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद

दिनांक 20 जून 2025 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बैच 2018 के अधिकारी प्रतीक जैन ने जिला अधिकारी, रुद्रप्रयाग के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन, 21 जून 2025, श्री प्रतीक जैन ने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर यात्रा मार्ग की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आम श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा अनुभव, कठिनाइयों और सुझावों को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने कई महत्त्वपूर्ण सुविधाओं का जायजा लिया, जिनमें शामिल हैं:
1.जल मशीनों की कार्यप्रणाली
2.चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और आपातकालीन तैयारियाँ
3.एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) कार्यालय का निरीक्षण
4.साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा हेतु बनाए गए विश्राम स्थलों की स्थिति

प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केदारनाथ यात्रा को और अधिक सुरक्षित,सुगम एवं श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए सभी आवश्यक सुधार शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि “यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

नवनियुक्त जिलाधिकारी का यह दौरा यह सुनिश्चित करता है कि जिला प्रशासन मैदान से जुड़कर, प्रत्यक्ष निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहा है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top