Big breaking :-लौटने की तरफ बढ़ा मानसून, जानिए कब लेगा विदाई, आज हल्की बारिश के आसार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लौटने की तरफ बढ़ा मानसून, जानिए कब लेगा विदाई, आज हल्की बारिश के आसार

लौटने की तरफ बढ़ा मानसून, जानिए कब लेगा विदाई, आज हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। दिन में धूप होने से उमस का अहसास हो रहा है तो वहीं रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

उत्तराखंड के हरिद्वार समेत कई मैदानी इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौट गया। अगले तीन दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ आदि जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

जबकि देहरादून में कहीं-कहीं बादल छाए रहने का अनुमान है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top