Big breaking :-केदारनाथ से ऊपर चोराबाड़ी के पास मिला नर कंकाल, पास में था तेलंगाना के युवक का आईडी कार्ड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ से ऊपर चोराबाड़ी के पास मिला नर कंकाल, पास में था तेलंगाना के युवक का आईडी कार्ड

केदारनाथ से ऊपर चोराबाड़ी के पास मिला नर कंकाल, पास में था तेलंगाना के युवक का आईडी कार्ड

केदारनाथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि चोराबाड़ी क्षेत्र में ताल के पास कंकाल पड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में लिया।


केदारनाथ से चार किमी ऊपर चोराबाड़ी ताल के पास मंगलवार को एक नर कंकाल मिला है। कंकाल काफी पुराना है। यात्रा मैनेजमैंट फोर्स कंकाल को अपने कब्जे में लेकर केदारनाथ ले गई। बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद इसे अन्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा।

मंगवार को दोपहर बाद केदारनाथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि चोराबाड़ी क्षेत्र में ताल के पास कंकाल पड़ा है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नवजोत सिंह यात्रा मैनेजमैंट फोर्स के जवानों के साथ चोराबाड़ी पहुंचे और कंकाल को एकत्रित किया गया।

कंकाल के समीप एक आईडी कार्ड भी मिला है, जो नोमुल रिश्वंत केयर ऑफ नोमुल गणेश, इब्राहिमपटनम, मंडल राजेश्वर रावपेट, करीमनगर, तेलंगना का निवासी है। आईडी कार्ड लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का है, जो 2022 का है

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कंकाल को एकत्रित कर देर शाम को केदारनाथ लाया गया है, जहां पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है।

कंकाल की स्थिति देखकर लग रहा है कि यह कम से कम दो से तीन माह पुराना है। उन्होंने बताया कि मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दे दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top