Big breaking :-दोस्तों संग गंगा स्नान करने आए मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, हरियाणा के पलवल से थे पहुंचे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दोस्तों संग गंगा स्नान करने आए मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, हरियाणा के पलवल से थे पहुंचे

दोस्तों संग गंगा स्नान करने आए मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, हरियाणा के पलवल से थे पहुंचे

हरिद्वार में एक मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए है। हरियाणा के पलवल से वह अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे।

हरियाणा के पलवल से दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आए आर्मी के मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। फिलहाल मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए तलाश कर रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

पुलिस के अनुसार आर्मी मेजर के तौर पर तैनात रोहताश निवासी पलवल हरियाणा अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। रात में अचानक लापता हो गए। दोस्तों ने उन्हें गायब देख पहले खुद इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस चौकी पहुंचकर जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए मेजर की तलाश शुरू की कमरे में वह अकेले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद फिर आगे की लोकेशन नहीं दिखी। नगरकोट वाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आर्मी के मेजर दोस्तों के साथ यहां आए थे। उनकी तलाश की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top