Big breaking :-प्रेमी जोड़े ने घर से भाग के की शादी, जानिए क्यों प्रेमी के पिता को उतारा गया मौत के घाट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रेमी जोड़े ने घर से भाग के की शादी, जानिए क्यों प्रेमी के पिता को उतारा गया मौत के घाट

– प्रेमी के पिता को उतारा मौत के घाट
-घर से भागे प्रेमी जोड़े को ढूंढने निकले परिजनों ने प्रेमी युवक के पिता को उतारा मौत के घाट,प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर किया था कोर्ट मैरिज

 

 

– रूड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से आ रही है जहां प्रेमी को लेकर फरार हुए प्रेमी के पिता को युवती के परिजनों ने पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी के पिता मंगलौर क्षेत्र में प्रेमी युगल को ढूढने के लिए आया हुआ था। बताया गया है कि मृतक सहारनपुर क्षेत्र का रहना वाला है दो दिन पूर्व मृतक का पुत्र मंगलौर क्षेत्र के रहने वाली युवती को भगा ले गया और युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और दोनो प्रेमी युगल घर से फरार है।

 

 

 

दोनो पक्ष के परिजन प्रेमी जोड़े की तलाश में लगे हुए थे। इसी बीच युवती के परिजनों ने युवक के पिता को घेर लिया और पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

 

 

मौके पर पहुंचे एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया मृतक का पुत्र मंगलौर क्षेत्र की युवती को लेकर फरार हुआ था मृतक बेटे को ढूंढने के लिए ही क्षेत्र में आया हुआ था दूसरे पक्ष द्वारा मृतक की हत्या कर दी गई है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top