Big breaking :-ओला-उबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा, परिवहन विभाग करेगा तैयार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ओला-उबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा, परिवहन विभाग करेगा तैयार

ओला-उबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा, परिवहन विभाग करेगा तैयार

ओला-उबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा। परिवहन विभाग इसे तैयार करेगा।

प्रदेश में ओला-ऊबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा। सचिव परिवहन बृजेश संत ने उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं, देहरादून में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच दोबारा शुरू करने को लेकर परिवहन मुख्यालय केंद्र को चिट्ठी भेजेगा।

सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ के साथ बैठक की। जिसमें परिवहन मुख्यालय के अधिकारी भी शामिल हुए। महासंघ ने मांग की कि हाईकोर्ट से 15 मई तक मिले स्टे के आधार पर फिलहाल वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस जांच के साथ ही देहरादून में मैन्युअल जांच का विकल्प दिया जाए।

15 दिन का ग्रीन कार्ड देने पर चर्चा
इस पर सचिव परिवहन ने मुख्यालय के अफसरों को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए। मंत्रालय ने डोईवाला में फिटनेस सेंटर होने के चलते मैन्युअल फिटनेस जांच का शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया बंद कर दी थी।

बैठक में चारधाम यात्रा पर बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को 15 दिन का ग्रीन कार्ड देने पर चर्चा हुई। सचिव परिवहन ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो जाएगा। राज्य के भीतर के वाहनों का ग्रीन कार्ड पूर्व की भांति पूरे यात्रा सीजन के लिए ही बनेगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top