Big breaking :-जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन की घटना स्थल पर आज भी चला सघन सर्चिंग ऑपरेशन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन की घटना स्थल पर आज भी चला सघन सर्चिंग ऑपरेशन

*स्थान: जानकीचट्टी, जनपद उत्तरकाशी (उत्तराखंड)*

दिनांक 23 जून को जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन की घटना के पश्चात, आज दिनांक 24 जून को SDRF, NDRF, जिला पुलिस तथा अन्य रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा घटनास्थल पर संयुक्त रूप से सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।

सेनानायक, SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देश में इस रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत SDRF टीमों द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का ऊँचाई से सर्वेक्षण किया जा रहा है। साथ ही ड्रोन से प्राप्त लाइव फीड के आधार पर संभावित संदिग्ध स्थानों की पहचान कर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षित SDRF व NDRF जवानों द्वारा अत्यधिक जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में प्रवेश कर मलबे के भीतर गहराई तक सावधानीपूर्वक मैन्युअल सर्चिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संभावित मानवीय उपस्थिति की अनदेखी न हो।

वर्तमान में क्षेत्र में मौसम की चुनौतीपूर्ण स्थिति और दुर्गम भू-भाग की बाधाओं के बावजूद सभी एजेंसियों की टीमें पूर्ण समर्पण, साहस एवं सतर्कता के साथ निरंतर सक्रिय हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top