Big breaking :-LUCC मामले मे उत्तराखंड से लेकर दिल्ली मे शिकांजा कसने की तैयारी, बलूनी के साथ ये सांसद मिले गृहमंत्री अमित शाह से - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-LUCC मामले मे उत्तराखंड से लेकर दिल्ली मे शिकांजा कसने की तैयारी, बलूनी के साथ ये सांसद मिले गृहमंत्री अमित शाह से

LUCC मामले मे उत्तराखंड से लेकर दिल्ली मे शिकांजा कसने की तैयारी

 

 

सांसद अनिल बलूनी के साथ हरिद्वार से लोक सभा सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, नैनीताल से लोक सभा सांसद श्री अजय भट्ट, टिहरी से लोक सभा सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के साथ मैंने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री Amit Shah जी से मुलाकात की और उनसे उत्तराखंड में गरीब लोगों के साथ हुए LUCC फ्रॉड मामले में प्रोमोटर्स पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि पहाड़ के लोगों की खून-पसीने की कमाई को तुरंत उन्हें वापस दिलाया जा सके। हमारी राज्य सरकार द्वारा भी इस मामले की जांच की संस्तुति की गई है।

माननीय गृह मंत्री जी से आग्रह किया कि LUCC फ्रॉड मामले में इस के प्रोमोटर्स को इंटरपोल की मदद से वापस देश लाकर गुनाहगारों को न्याय के कठघड़े में खड़ा किया जा सके और उन्हें ऐसी सजा दी जाए ताकि फिर से कोई ठग, गरीबों को धोखा देने का प्रयास न करे।

माननीय गृह मंत्री जी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस मामले पर कड़ा एक्शन लेंगे और दोषियों को उनके किये की सजा भागुतनी ही होगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top