Big breaking :-पानी की तलाश में लालकुआं के रिहायशी इलाके में घुसा भालू, जमकर मचाया उत्पात, वन विभाग ने किया रेस्क्यू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पानी की तलाश में लालकुआं के रिहायशी इलाके में घुसा भालू, जमकर मचाया उत्पात, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हल्द्वानी के लालकुआं में आबादी क्षेत्र में भालू के आने से मचा हड़कंप,

– देर रात लालकुआं के स्लीपर फैक्ट्री में विशालकाय भालू के पहुंचने से हड़कंप मच गया। भालू स्लीपर फैक्ट्री की बाउंड्री पार कर उसके अंदर घुस गया और स्लीपर के चट्टों में जा छुपा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर वन विभाग के चिकित्सकों के देखरेख में उसे ट्रेंकुलाइज किया इस पूरे घटनाक्रम में रात्रि 11:00 से लेकर सुबह 4:00 बजे तक का समय लग गया।

 

 

इसके बाद विशालकाय भालू को वन विभाग की फोर्स ने पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गए गौला रेंज में रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि भालू का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया है। बताते चलें कि जंगल में पानी की समस्या होने के बाद कई बार वन्य जीव आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। वहीं आबादी क्षेत्र में भालू की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top