Big breaking :-हल्द्वानी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला नकल गिरोह गिरफ्तार, SSP ने किया बड़ा खुलासा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला नकल गिरोह गिरफ्तार, SSP ने किया बड़ा खुलासा

हल्द्वानी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला नकल गिरोह गिरफ्तार, SSP ने किया बड़ा खुलासा

 

हल्द्वानी में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल करवाने की साजिश रच रहे एक बड़े नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं।

 

एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये गिरोह आगामी एसएससी परीक्षा में सुनियोजित तरीके से नकल करवाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप,

 

कई मोबाइल फोन, नगद रुपये, चेक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर ये साबित हुआ है कि परीक्षा तंत्र को चुनौती देने वाले ऐसे संगठनों पर पुलिस की पैनी नजर है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top