Big breaking :-चमोली में भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला, एक आंख निकली बाहर, हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली में भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला, एक आंख निकली बाहर, हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स

चमोली में भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला, एक आंख निकली बाहर, हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स

भालू ने दयाराम के चेहरे और सिर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। उनकी एक आंख भी बाहर निकाल दी

चमोली में नंदप्रयाग के समीप एक गांव में बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। भालू के नाखूनों से बुजुर्ग की एक आंख शरीर से निकल गई है।

बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे ग्राम पंचायत चोपड़ाकोट के हेंण गांव निवासी दयाराम पुरोहित (60) हिम ऊर्जा की जल विद्युत परियोजना से रात्रि ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सुब्योल गदेरे के पास घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। दयाराम के चिल्लाने की आवाज समीप ही चमतोली के ग्रामीणों ने सुनी तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

 

ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू ने दयाराम के चेहरे और सिर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। उनकी एक आंख भी बाहर निकाल दी। ग्रामीणों ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर की सलाह पर जिला प्रशासन ने घायल को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top