Big breaking :-वन विभाग में आईएफएस के जल्द हो सकते हैं तबादले, सिविल सर्विसेज बोर्ड की हुई बैठक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वन विभाग में आईएफएस के जल्द हो सकते हैं तबादले, सिविल सर्विसेज बोर्ड की हुई बैठक

वन विभाग में आईएफएस के जल्द हो सकते हैं तबादले, सिविल सर्विसेज बोर्ड की हुई बैठक

वन विभाग में आईएफएस के जल्द तबादले हो सकते हैं।

वन विभाग में आईएफएस के जल्द तबादले हो सकते हैं। इसे लेकर सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक भी हो चुकी है। वन विभाग और वन निगम में कई महत्वपूर्ण पद पर अधिकारी तैनात नहीं हैं और चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। वहां अफसरों के मिलने की संभावना है।

वन निगम में प्रबंध निदेशक समेत अन्य पदों पर वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी जाते हैं। हाल में वन निगम के प्रबंध निदेशक जीएस पांडे सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रबंध निदेशक का प्रभार प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा को सौंपकर काम चलाया जा रहा है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं वे वनाग्नि नियंत्रण का काम देख रहे थे। यह चार्ज मुख्य वन संरक्षक राहुल को दिया गया है।

जलागम विभाग से प्रतिनियुक्ति से वापस आई प्रमुख वन संरक्षक नीना ग्रेवाल को कोई भी दायित्व नहीं मिला है। इसके साथ ही कई अधिकारियों के पास कई पद भार हैं। ऐसे में जल्द तबादलों के बाद संबंधित पदों पर अधिकारियों के तैनात होने की संभावना है। इसके अलावा कई अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल भी हो सकता है। सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक हो चुकी है, ऐसे में चर्चा है कि एक सप्ताह में तबादला लिस्ट आ सकती है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top