Big breaking :-यहां बारिश अधिक हुई तो अवकाश घोषित कर सकेंगे प्रधानाचार्य - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां बारिश अधिक हुई तो अवकाश घोषित कर सकेंगे प्रधानाचार्य

यहां बारिश अधिक हुई तो अवकाश घोषित कर सकेंगे प्रधानाचार्य

बारिश अधिक हुई तो अवकाश घोषित कर सकेंगे प्रधानाचार्य
रामनगर। खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों क्षेत्रों के विद्यालयों में मानसून को देखते हुए प्रधानाचार्यों को विवेक के आधार पर स्कूल की छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं।

रामनगर क्षेत्र में 208 सरकारी विद्यालय हैं। इसमें 31 जूनियर, 17 इंटर – कॉलेज, 10 हाईस्कूल, 110 प्राथमिक व 40 अशासकीय विद्यालय शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद ने – बताया कि गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने – के बाद एक जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं। विद्यालय खुलने के साथ ही मानसून के चलते तेज बारिश का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के प्रधानचार्यों के लिए निर्देश जारी किया है

उन्होंने विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवन, कक्षा और शौचालयों को पूरी तरह बंद रखने को कहा है। अधिक बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी करने के निर्देश भी प्रधानाचार्यों को दिए हैं। कहा कि प्रधानाचार्य दुर्घटनाओं की संभावना के आधार पर अपने विवेक से अवकाश का निर्णय ले सकेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top