Big breaking :-देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला

 

देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला

बीते दिनों देवल गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला था। क्षेत्रवासियों में भय का माहौल था। आज गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

 

रुद्रप्रयाग-विकासखंड जखोली से लगे देवल गांव में लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। गुलदार के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुलदार आदमखोर है या नहीं यह वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण के बाद स्पष्ट होगा।

बीते 25 फरवरी की शाम को खेत में घास काट रही सत्येश्वरी देवी (65) को गुलदार ने मार डाला था। पूर्व में भी गुलदार द्वारा पांच महिलाओं को घायल करने की घटनाएं इसी क्षेत्र के आसपास की थी। वन विभाग की टीम द्वारा जनजागरुकता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई।रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की 32 सदस्यीय टीम गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने और पकड़ने के लिए 25 ट्रेप कैमेरे, ड्रोन, चार पिंजरे लगाए गए।अ थक प्रयासों के बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार का वन्यजीव विशेषज्ञ के द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top