Big breaking :-सीएम धामी से उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने की मुलाक़ात, UCC विधेयक पास करने पर दी सीएम धामी को बधाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी से उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने की मुलाक़ात, UCC विधेयक पास करने पर दी सीएम धामी को बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय देहरादून में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने भेंट की। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारीयों ने उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया।

तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारीयों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश में उत्तराखण्ड राज्य का सम्मान बढ़ा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत सुरेश समेवाल, उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, पुरूषोतम उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top