Big breaking :-उत्तराखंड में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

 

 

देहरादून– उत्तराखंड में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है कि हटाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों का रिक्त पदों के आधार पर समायोजन करने का निर्णय लिया गया है । किसके लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से खाली पदों का विवरण मांगा गया है।

दरअसल कोरोना के दौर में राज्य के अस्पतालों में पद के बिना ही पंद्रह सौ के करीब कर्मचारी नियुक्त किए गए थे लेकिन बाद में संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद इन कर्मचारियों को हटाए जाने लगा । पिछले साल कर्मचारियों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद उन्हें 6 महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया। सरकार ने 15 मार्च को इन कर्मचारियों की सेवा अवधि पूरी होने के बाद इन्हें हटा दिया, लेकिन कर्मचारी आंदोलन पर डटे हुए हैं । लिहाजा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि जिन अस्पतालों में पद खाली होंगे वहां हटाए गए कर्मचारियों को तैनाती दी जाएगी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top