Big breaking :-जंगल से निकले विशालकाय गजराज ने फिर रोका हाईवे…रुक गया यातायात, राहगीरों ने बनाया वीडियो - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जंगल से निकले विशालकाय गजराज ने फिर रोका हाईवे…रुक गया यातायात, राहगीरों ने बनाया वीडियो

जंगल से निकले विशालकाय गजराज ने फिर रोका हाईवे…रुक गया यातायात, राहगीरों ने बनाया वीडियो

हाल के दिनों में जंगली हाथियों का इस क्षेत्र में लगातार आना लागा हुआ है। वन विभाग की टीम इन घटनाओं पर नजर रख रही है।

 

हरिद्वार में श्यामपुर हाईवे के तिरछे पुल के पास आज फिर एक जंगली हाथी की दस्तक से हलचल मच गई। जंगल से निकले विशालकाय गजराज को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, लोग अपनी गाड़ियां रोककर हाथी का वीडियो बनाने लगे, जिससे हाईवे पर दोनों ओर यातायात बाधित हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में जंगली हाथियों का इस क्षेत्र में लगातार आना लागा हुआ है। वन विभाग की टीम इन घटनाओं पर नजर रख रही है। श्यामपुर रेंजर महेश शर्मा ने बताया कि यह हाथियों का पुराना मार्ग है, जिससे होकर वे अक्सर दूसरे जंगलों की ओर निकलते हैं।

हमारी विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें उकसाने की कोशिश न करें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top