Big breaking :-दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक महेश नेगी को अदालत से मिली क्लीन चिट, महिला के खिलाफ दो करोड़ का मानहानि का दावा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक महेश नेगी को अदालत से मिली क्लीन चिट, महिला के खिलाफ दो करोड़ का मानहानि का दावा

दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक महेश नेगी को अदालत से मिली क्लीन चिट, महिला के खिलाफ दो करोड़ का मानहानि का दावा
द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को दुष्कर्म और धमकी के मामले में पुलिस के बाद अब अदालत से भी क्लीनचिट मिल गई है। एक महिला ने नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उसकी बेटी के पिता विधायक हैं। पुलिस ने पहले ही मामले में फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर दी थी जिसके बाद महिला ने अदालत में याचिका दायर की।

द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को पुलिस के बाद अदालत ने दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। द्वाराहाट की ही एक महिला ने पूर्व महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि उसकी पुत्री के पिता विधायक महेश नेगी हैं।
ऐसे में महिला की ओर से बेटी के भरण पोषण के लिए विधायक के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि जांच में कोई तथ्य नहीं मिले।
इसके बाद महिला ने अदालत में प्राथनापत्र दाखिल किया, जिसके बाद अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक महेश नेगी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में 05 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद महेश नेगी की तहरीर पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा 11 सितंबर को दर्ज हुआ

पूर्व विधायक की ओर से महिला के खिलाफ दो करोड़ रुपये का मानहानि का दावा भी किया है। यह मामले अदालत में विचाराधीन हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top