Big breaking :-यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर, 14 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर, 14 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके

यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर, 14 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर खुलेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन ने पंजीकरण काउंटर खोलने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। इसके बिना पंजीकरण के बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण 20 मार्च से शुरू कर दिए हैं। अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। धामों की धारण क्षमता के अनुसार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इसके लिए हरिद्वार में 12 व ऋषिकेश में 20 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। विकासनगर में 15, गुप्तकाशी, बड़कोट, उत्तरकाशी, हीना, श्रीनगर, पांडुकेश्वर में दो-दो, सोनप्रयाग में एक काउंटर खोलने की तैयारी है। यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले काउंटर पर पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। शुरुआती 15 दिन काउंटर 24 घंटे संचालित होंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top