Big breaking :-कंसेरु में आवासीय भवन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कंसेरु में आवासीय भवन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत

कंसेरु में आवासीय भवन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत

उत्तरकाशी के कंसेरु में आवासीय भवन लगी आग पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई

तहसील मुख्यालय से लगे कंसेरु गांव में मध्य रात्रि एक आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। गांव के अनिल रावत ने पीड़ित गरीब महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है

.घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम पहुंची मौके पर पहुंची। घटनास्थल से लौटे नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल ने बताया कि रात करीब तीन बजे ऐना देवी के भवन में अचानक लगी आग से निचले हिस्से में बंधी तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि भवन को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top