Big breaking :-टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं, सिफारिशों को लेकर हरक सिंह रावत का दिया बयान वायरल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं, सिफारिशों को लेकर हरक सिंह रावत का दिया बयान वायरल

टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं, सिफारिशों को लेकर हरक सिंह रावत का दिया बयान वायरल

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि नेताओं के कितने करीबी क्यों न हो, टिकट चुनाव जीतने वाले को ही मिलेगा। हरक सिंह ने कहा, मैं तो पार्टी का सिपाही हूं जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, वहां से मैं लडूंगा।

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी विस चुनाव में टिकट उसी को मिलेगा जो जीत सकता है। इसके विपरीत पार्टी के कुछ लोग अभी से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर कह रहे कि हमारा टिकट फाइनल हो गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है।

टिकट को लेकर हरक सिंह रावत का उक्त बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में डॉ. रावत ने कहा कि हर कोई बोल रहा हमारा टिकट फाइनल है। कैसे फाइनल हो गया, यह पता नहीं। अरे टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। पार्टी की ओर से मुझे प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, मैं वहां से लडूंगा
मेरे पास टिकट के लिए सिफारिश आ रही है पर स्पष्ट है कि जीतने का दम रखने वाले नेताओं को ही टिकट दिया जाएगा। भले ही कोई हरक सिंह, गोदियाल या प्रीतम का करीबी क्यों न हो। हरक सिंह ने कहा, मैं तो पार्टी का सिपाही हूं जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, वहां से मैं लडूंगा।

पार्टी के लिए दरी बिछाने के साथ नारे लगाऊंगा। कई लोग मुझसे यह भी कह रहे कि गोदियाल व ज्योति रौतेला के नारे लगा रहे हो। गोदियाल हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनके लिए नारे लगाना मतलब पार्टी के लिए नारे लगाना है। ज्योति रौतेला के लिए नारे लगाने से महिलाओं का समर्थन कर रहा हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top