Big breaking :-परेड के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ SSP देहरादून ने स्वंय भाग दौड कर परखी कर्मियों की दक्षता - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-परेड के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ SSP देहरादून ने स्वंय भाग दौड कर परखी कर्मियों की दक्षता

 

*एसएसपी देहरादून ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण।*

*परेड के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ स्वंय भाग दौड कर परखी कर्मियों की दक्षता, शारीरिक तथा मान्सिक रूप से स्वस्थ रहने का दिया संदेश।*

*पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण कर उपलब्ध शस्त्रों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के दिये निर्देश।*

*वैपन हैण्डलिंग एवं शस्त्रों के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु किया निर्देशित*

*पुलिस मॉडर्नाइजेशन के अंतर्गत पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्याे का लिया जायजा*

*इंडोर फायरिंग रेंज व हॉर्स राइडिंग स्कूल के कार्यों की भी की समीक्षा*

*आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बनाये रखने की दी हिदायत।*

*भोजनालय का निरीक्षण कर कर्मियों हेतु उच्च कोटी की गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने के सम्बन्ध को दिये निर्देश।*

*पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मार्डन स्कूल का निरीक्षण कर अध्यापन कार्यों की ली जानकारी, छात्रों का हित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने हेतु दी हिदायत।*

*परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव एवं सभी रजिस्टरों का किया अवलोकन, उच्च कोटी की साफ-सफाई एवं अभिलेखों को अध्यावधिक रखते हेतु परिवहन शाखा में नियुक्त वाहन चालक को किया पुरूस्कृत।*

*पुलिस लाइन स्थित कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों को किया चैक, सभी अभिलेखों को अध्यावधिक किये जाने के दिये निर्देश।*

आज दिनांक- 27/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसएसपी देहरादून द्वारा परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए परेड को महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की परेड करवाने के निर्देश दिए गए।

परेड के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन स्थित आरमरी (शस्त्रागार) के निरीक्षण के दौरान मालखाने मे रखे शस्त्र एंव मालों व सरकारी सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आरमरी (शस्त्रागार) में रखे शस्त्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने तथा अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी हैण्डलिंग का अभ्यास कराने के निर्देश दिये गये।

पुलिस लाइन के स्टोर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा एन्टीराइड उपकरणों, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित अन्य विभिन्न साजो-सामान का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार एन्टी राइड उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चत करने के निर्देश दिये गये, साथ ही स्टोर में रखे रजिस्टरों का अवलोकन कर अन्य राजकीय सम्पत्तियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई।

आवासीय परिसर, बैरकों तथा भोजनालय के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरस्त रखने तथा रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये, साथ ही भोजनालय में कर्मचारियों के बनने वाले भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटी की रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन में स्थित पुलिस मार्डन स्कूल का निरीक्षण के दौरान उपस्थित अध्यापकों से उनके अध्यापन कार्याे के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए छात्र हितो को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस लाइन के परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपलब्ध वाहनों की साफ-सफाई एवं फिटनेस का जायजा लेते हुए राजकीय वाहनों के रखरखाव/मैंटिनेंश के सम्बंध में आवशयक निर्देश दिए गये। इस दौरान अपने वाहन की लॉग बुक को बेहतर ढंग से मेंटेन करने पर एसएसपी देहरादून द्वारा वाहन चालक सूबेदार सिंह को नगद पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया।

पुलिस लाइन की अन्य शाखाओं के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात एसएसपी देहरादून द्वारा अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ गोष्ठी कर उनसे उनकी समस्याओं के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनके समयबद्व निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top