Big breaking :-सरेराह शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सरेराह शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक

 

*सरेराह शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक,*

*मसूरी क्षेत्रान्तर्गत माल रोड पर शराब पीकर मचा रहा था हुड़दंग, आमजन को कर रहा था परेशान,*

*युवक का सत्यपान न कराने पर मकान मालिक के विरूद्ध भी की गयी पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही,*

दिनांक 08-06-2025 को डायल 112 के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट के पास नशे की हालत में सारेराह हुड़दंग कर आमजन को परेशान कर रहा है। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये हुड़दंग कर रहे युवक बलवीर पुत्र फते सिंह, निवासी रंडोली चमोली हाल निवासी कंट्री इन होटल, कैमल बैक रोड को माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट से गिरफ्तार करते हुए युवक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, साथ ही युवक का सत्यापन न कराने पर युवक के मकान मालिक के विरूद्ध भी 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top