Big breaking :-नाबालिग बालक के परिजनों को ढूंढकर दून पुलिस ने बालक को किया परिजनों के सुपुर्द - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नाबालिग बालक के परिजनों को ढूंढकर दून पुलिस ने बालक को किया परिजनों के सुपुर्द

 

*बिछड़ों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य*

*नाबालिग बालक के परिजनों को ढूंढकर दून पुलिस ने बालक को किया परिजनों के सुपुर्द*

*एक सप्ताह से घर से लापता था बालक,*

*घर से नाराज होकर उत्तर प्रदेश से देहरादून पहुंचा था बालक,*

*बच्चे के मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त,*

*थाना रायवाला*

दिनाँक 23.05.2025 को स्थानीय व्यक्तियो द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खैरीखुर्द में एक नाबालिक बालक उम्र लगभग 14 वर्ष के घूमता हुआ मिलने की सूचना दी गई, जिस पर उक्त बालक को थाना रायवाला के चीता कर्म0गणो द्वारा थाने पर लाया गया । थाना रायवाला पुलिस द्वारा उक्त बालक के बताये गए पते पर थाना प्रभारी ईशानगर से सम्पर्क कर वार्ता की गई एवं बालक के परिजनों के संबंध में जानकारी करने एवं बालक की सूचना दिए जाने हेतु बताया गया, जिस पर थाना प्रभारी ईशानगर द्वारा बच्चे की माता का मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया, जिनसे सम्पर्क करने पर बच्चे की माता से पूरी जानकारी कर बच्चे की बात करायी गयी। बच्चे की माता ने बताया कि बच्चा एक सप्ताह पहले घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। पुलिस द्वारा बच्चे को उसके चचेरे भाई के सुपुर्द किया गया । बालक के परिजनो द्वारा पुलिस कार्यवाही की सरहाना करते हुए देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top