Big breaking :-नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 महिला अभियुक्ताओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 महिला अभियुक्ताओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

*नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी*

*अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 महिला अभियुक्ताओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्ताओं के कब्जे से कुल 01 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद*

*थाना नेहरू कालोनी*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध व्यापक स्तर चलाये जा रहे सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के अन्तर्गत दिनांक 03/04/2025 को थाना नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दून यूनिवर्सिटी रोड के पास से अभियुक्ता परमेशा को 700 ग्राम अवैध गांजे तथा अभियुक्ता काजल को रिस्पना पुल फ्लाईओवर के नीचे से 440 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 117/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 118/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभिायोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- परमेशा पत्नी देशराज निवासी सफेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र अजबपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष। *( 700 ग्राम अवैध गांजा )*
2- काजल पत्नी संगम निवासी निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र अजबपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष। *(440 ग्राम गांजा)*

*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बायपास
2- उ0नि0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
3- उ0नि0 संदीप कुमार
4- म0कानि0 अनीशा
5- म0कानि0 स्वाति
6- कानि0 अर्जुन
7- कानि0 संदीप छाबड़ी
8- कानि0 श्रीकांत ध्यानी
9- कानि0 बृजमोहन रावत

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top