Big breaking :-रैड लाईट पर खडे वाहनो को पीछे से टक्कर मारकर 6 वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रैड लाईट पर खडे वाहनो को पीछे से टक्कर मारकर 6 वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*थाना रायवाला*

*रैड लाईट पर खडे वाहनो को पीछे से टक्कर मारकर 6 वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*थाना रायवाला के छिद्दरवाला मे वैगनआर कार स0 UK07FL-4034 द्वारा रैड लाईट पर खडे वाहनो को पीछे से मारी थी टक्कर*

*अभियुक्त चालक के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है अभियोग।*

आज दिनांक 06/06/2025 को समय लगभग 19.45 पर रायवाला थाने पर सूचना मिली कि छिद्दरवाला मे देहरादून की ओर से आ रही गाडी स0 UK07FL-4034 वैगनआर के चालक ने रैड लाईट पर खडी गाडियो पर पीछे से जोरदार टक्र्कर मार दी है, जिस कारण रेड लाईट पर खडी 6 गाडिया आपस मे एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमे कार स0 A/F वैन्यू मे बैठे 01 महिला व 01 पुरूष गम्भीर रूप से घायल हुये । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलो को 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया व दुर्घटनाग्रस्त 03 वाहनो को सुरक्षा की दृष्टी से लाकर थाना परिसर मे खडा किया गया । टक्कर मारने वाले वाहन स0 UK07FL-4034 वैगनआर जो मौके से फरार हो गया था जो नेपाली फार्म से मुडकर वापस देहरादून की ओर भाग रहा था जिसका पीछा करते हुये उसे बाल सुन्दरी मन्दिर लालतप्पड के पास से पकड लिया गया , चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुशील रयाल पुत्र अनुसुईया प्रसाद रयाल निवासी गली न0 3 गुलजार फार्म श्यामपुर ऋषिकेश बताया जो शराब के नशे मे था, वैगनआर गाडी का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ । चालक का मैडिकल परिक्षण हेतु सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया जिसमे चालक द्वारा शराब पीने की पुष्टी हुई है । वाहन को धारा 183/184/185 एमवी एक्ट मे सीज कर चालक सुशील रयाल के विरूद्ध मु0अ0स0 98/25 धारा 281/125ए/324(5) बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना मे कोई भी जनहानि नही हुई है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
सुशील रयाल पुत्र अनुसुईया प्रसाद रयाल निवासी गली न0 3 गुलजार फार्म श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 35 वर्ष

*पुलिस टीम* (थाना रायवाला )
============
1.उ0नि0 आदित्य सैनी
2.अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
3.कानि0 1127 अनुज चौधरी
4. कानि0 283 अरविन्द कुमार

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top