Big breaking :-साइबर क्राइम तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने फिर चलाया जागरूकता अभियान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-साइबर क्राइम तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने फिर चलाया जागरूकता अभियान

 

*साइबर क्राइम तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने फिर चलाया जागरूकता अभियान*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में साइबर सेल शाखा देहरादून द्वारा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित दून वर्ल्ड स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच जाकर किया जागरूक*

*उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के उपाय के संबंध में किया जागरूक*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के उपाय के संबंध में जागरूक किये जाने हेतु वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में रायपुर क्षेत्रन्तर्गत स्थित दून वर्ल्ड स्कूल में साइबर सेल देहरादून द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा अध्यनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल देहरादून के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अभियान लगातार जारी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top