Big breaking :-कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने बेटे के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया,आज भाजपा में होंगे शामिल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने बेटे के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया,आज भाजपा में होंगे शामिल

 

कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने बेटे के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया,आज भाजपा में होंगे शामिल

 

 

44 साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

 

 

 

सोमवार को पिता-पुत्र अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने बताया कि 44 साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है। उनके बेटे शिवा वर्मा ने पार्टी से सदस्यता से त्यागपत्र दिया।वर्मा ने बताया कि सोमवार को वे भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण करेंगे।

 

 

बता दें कि अशोक वर्मा पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, सभाषद दल के प्रवक्ता समेत कांग्रेस में कई पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top