Big breaking :-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी आयोजित - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी आयोजित

पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी आयोजित

छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत समर्थ ऑनलाइन पोर्टल को मात्र एक दिन 16 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक सक्रिय किया जा रहा है।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब प्रवेश परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी। इस संदर्भ में विवि की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो.आरके ढोडी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि पूर्व में 18 मई को निर्धारित की गई थी। छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त तिथि पर पूर्व निर्धारित अन्य परीक्षा होने संबंधी प्राप्त प्रत्यावेदनों और छात्र-छात्राओं के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा की तिथि 24 मई (शनिवार) को 3 से 5 बजे शाम तक पुनर्निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत समर्थ ऑनलाइन पोर्टल को मात्र एक दिन 16 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक सक्रिय किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को आवश्यक रूप से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें। कहा प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 19 मई के बाद डाउनलोड किए जाएंगे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top