Big breaking :-सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया गया नजरबंद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया गया नजरबंद

सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया गया नजरबंद

देहरादून में पुलिन ने सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लगा दी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को हिदायत दी। वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर से कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद पुलिस अलर्ट रही।

पहलगाम में हुई आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर घिनौना कृत्य किया गया। इसे देखते हुए सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए कि जहां आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो।

दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। ऐसे सभी दुकानदारों को बिना आईडी लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत देने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top