Big breaking :-जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सीने में संक्रमण, देहरादून शिफ्ट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सीने में संक्रमण, देहरादून शिफ्ट

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सीने में संक्रमण, देहरादून शिफ्ट
प्रारंभिक जांच में उन्हें सीने में संक्रमण होने का पता चला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उनका हाल जाना। रामभद्राचार्य हाथरस के गांव लाढ़पुर में 25 जनवरी से रामकथा कर रहे हैं।

 

 

शुक्रवार को कथा को विश्राम दिया जाना था। इसी बीच उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनके शिष्य दोपहर में उन्हें आगरा ले आए।राम कथा कर रहे तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर पहले उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में रात नौ बजे उन्हें हवाई मार्ग से देहरादून ले जाया गया।प्रारंभिक जांच में उन्हें सीने में संक्रमण होने का पता चला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उनका हाल जाना। रामभद्राचार्य हाथरस के गांव लाढ़पुर में 25 जनवरी से रामकथा कर रहे हैं।

 

 

 

शुक्रवार को कथा को विश्राम दिया जाना था। इसी बीच उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई।इसके बाद उनके शिष्य दोपहर में उन्हें आगरा ले आए। हास्पिटल के मेडिकल आफिसर डा. राकेश शर्मा ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें यहां लाया गया था। उनकी जांच की जा रही है। डा. नवनीत शर्मा उनका उपचार कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सीने में संक्रमण की बात सामने आई है। रात नौ बजे उन्हें पुष्पांजलि हास्पिटल से खेरिया एयरपोर्ट ले जाया गया। डा. राकेश शर्मा ने बताया कि शिष्य उन्हें देहरादून ले गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top