Big breaking :-बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरायल में लिया गया आरोपी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरायल में लिया गया आरोपी

बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरायल में लिया गया आरोपी

सीडीएससीओ, राज्य औषधि विभाग, एनसीबी व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र के सेक्टर (आईआईडीसी) में बड़ी कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस के चल रही एक अवैध दवा निर्माता कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक अनीता भारती ( सीडीएससीओ) राज्य औषधि विभाग, एनसीबी दिल्ली और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी। फैक्टरी में मौजूद व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार वर्मा (निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जिसने खुद को कंपनी का मालिक बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवा निर्माण कर रहा था

जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास दवा निर्माण का वैध लाइसेंस नहीं है। टीम ने मौके से नारकोटिक्स की आशंका वाली दवाओं और कच्चे माल को जब्त कर सील कर दिया। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एनसीबी को एक पूर्व नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान इस फैक्टरी की जानकारी मिली थी। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top