Big breaking :-फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होगा रैंकर्स भर्ती परिणाम, सभी पहलुओं पर हो रही जांच - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होगा रैंकर्स भर्ती परिणाम, सभी पहलुओं पर हो रही जांच

फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होगा रैंकर्स भर्ती परिणाम, सभी पहलुओं पर हो रही जांच पड़तालउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का रैंकर्स भर्ती परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। पेपर लीक विवादों से घिरा हुआ आयोग अब किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहता।

 

दरअसल, आठ भर्तियों की जांच होने के बाद आयोग ने रैंकर्स भर्ती को क्लीनचिट दी थी।साथ ही इसका परिणाम जल्द जारी करने को कहा था। करीब एक माह होने को है लेकिन आयोग ने रैंकर्स भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं किया। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि चूंकि एक सवाल की वजह से मेरिट में बदलाव हुआ है।

लिहाजा, आयोग रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने में जुटा है। आयोग किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि थोड़ा देरी हो रही है लेकिन युवाओं की मुराद जल्द पूरी होगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top