Big breaking :-हल्द्वानी निवासी डॉक्टर वोट डालने आ रहे थे अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी निवासी डॉक्टर वोट डालने आ रहे थे अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

नैनीताल के भवाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार सवार मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहा था।अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

 

 

हादसा शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। जनकती के अनुसार भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होता देख स्थानीय लोग घायल को अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी लेकर पहुंचे।

 

 

वोट डालने हल्द्वानी जा रहे थे चिकित्साधिकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार व्यक्ति की पहचान डॉ. गौरव कांडपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी थे। डॉ गौरव मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया।

परिजनों में पसरा मातम
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top