Big breaking :- बद्री केदार मंदिर समिति के लिए अपर मुख्य कार्याधिकारी का नया पद स्वीकृत, आदेश हुआ जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- बद्री केदार मंदिर समिति के लिए अपर मुख्य कार्याधिकारी का नया पद स्वीकृत, आदेश हुआ जारी

 

श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपने विभागीय ढांचें को भी चुस्त – दुरुस्त करने में लगी हुयी है। इस क्रम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने समिति के लिए अपर मुख्य कार्याधिकारी का नया पद स्वीकृत किया है। इस पद पर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) संवर्ग का अधिकारी तैनात होगा।

 

 

 

प्रदेश के धर्मस्व व संस्कृति सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। केदारनाथ धाम की विकट भौगोलिक परिस्थितियों और भारी यात्री संख्या को देखते हुए बीकेटीसी ने व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और उनके पर्यवेक्षण के लिए एक अपर मुख्य कार्याधिकारी का पद सृजित करने का शासन से अनुरोध किया था। इस पर शासन ने अपर मुख्य कार्याधिकारी का पद सृजित करते हुए पीसीएस स्तर के अधिकारी को अपर मुख्य कार्याधिकारी के रूप में तैनात करने की अनुमति प्रदान की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top