Big breaking :-मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम , देखिए VIDEO कैसे बिखरे होली के रंग - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम , देखिए VIDEO कैसे बिखरे होली के रंग

 

 

*मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम।*

*बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं अधिकारियों आदि ने कार्यक्रम की भागीदारी।*

*मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर दी होली की शुभकामना।*

*उमंग एवं आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की सभी से की अपील।*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी।
मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top