Big breaking :-प्रीतम खेमे ने दिखाया दम, यूथ कांग्रेस चुनाव मे सुमित्तर की बम्पर जीत, बाकी गुटों क़ो कराया सर्दी मे गर्मी का एहसास - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रीतम खेमे ने दिखाया दम, यूथ कांग्रेस चुनाव मे सुमित्तर की बम्पर जीत, बाकी गुटों क़ो कराया सर्दी मे गर्मी का एहसास

 

 

आखिरकार उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनाव संपन्न हुए और जो आंकड़े सामने आएं हैं उसने बता दिया हैं की उत्तराखंड कांग्रेस मे किसका दबदबा हैं जी हाँ ये चुनाव भले युवा कांग्रेस के हो रहें हो लेकिन असल मे ये चुनाव कांग्रेस के विभिन्न गुट लड़ रहें थे जी हाँ प्रीतम खेमे के सुमित्तर भुललर ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जीता हैं सुमित्तर भुल्लर को 68773 वोट मिले वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और रंजीत रावत खेमे ने विनीत प्रसाद भट्ट बंटू को चुनाव लड़ाया जिसे 45947 वोट मिले वही हरीश रावत खेमे ने मोहन भंडारी को लड़ाया जिन्हे 19611 वोट मिले

 

साफ हैं चुनाव भले युवा कांग्रेस का हो लेकिन कांग्रेस के गुटों की जबरदस्त लड़ाई यहाँ भी देखने क़ो मिली साफ हैं सभी गुटों ने पूरा जोर लगा दिया इस चुनाव क़ो लेकर यहाँ तक की प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था लेकिन सबको पटकनी दी प्रीतम खेमे ने आपको बता दे इन दिनों प्रीतम सिंह खेमे और करन माहरा खेमे मे जबरदस्त टकराव जारी हैं ऐसे मे प्रीतम खेमे ने ना केवल अपना दम दिखाया बल्कि बाकी गुटों क़ो जबरदस्त पटखनी देते हुए सर्दी मे गर्मी का एहसास करा दिया.

 

आज शाम 5:00 बजे नतीजे भी ऑफिशियल साइट पर अपलोड कर दिए गए।
उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनाव 1 सितंबर 2022 को शुरू हुए थे जिसमें नॉमिनेशन की तारीख 2 से 12 सितंबर थी, फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 15 सितंबर को की गई।
मेंबरशिप 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक चली, 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक वोटों की स्क्रुटनी हुई और 17 दिसंबर 2022 को वोटों की गिनती संपन्न हो गई।
इन चुनाव में उत्तराखंड से अध्यक्ष पद हेतु निम्नलिखित प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी

नवीन रमोला को 2003 वोट मिले ,
गौतम सोनकर को 838 वोट मिले,
मीमांसा आर्य को 2093 वोट
हेमंत कुमार को 338 वोट
नेहा चौहान को 444 वोट
प्रवीण रावत को 421 वोट
करन सिंह को 327 वोट
मोहन भंडारी को 19611 वोट
विनीत प्रसाद भट्ट बंटू को 45947 वोट
और सुमित्तर भुल्लर को 68773 वोट मिले

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top