Big breaking :-कांग्रेस में वार पलटवार, करन और देवेंद्र पर प्रीतम सिंह का पलटवार, बोले प्रभारी ऐसे गायब हुआ जैसे गधे के सर से सींग, ऐसा प्रभारी मैंने कभी नहीं देखा - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस में वार पलटवार, करन और देवेंद्र पर प्रीतम सिंह का पलटवार, बोले प्रभारी ऐसे गायब हुआ जैसे गधे के सर से सींग, ऐसा प्रभारी मैंने कभी नहीं देखा

उत्तराखंड कांग्रेस में एआईसीसी की लिस्ट आने के बाद से महासंग्राम मचा हुआ है  कांग्रेस के तमाम बड़े नेता एक दूसरे को कोसने में जुट गए हैं प्रीतम सिंह ने जहां एआईसीसी की लिस्ट में उत्तराखंड के 5 विधायकों के साथ-साथ कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मौका ना मिलने का  मुद्दा उठाया कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा भी पलटवार के मूड में आ गए उन्होंने प्रीतम को उनकी लिस्ट की याद दिलाई  जिसमें कई बड़े नेताओं को मौका नहीं मिला था

 

वही एक बार फिर  करण के बयान पर प्रीतम सिंह का पलटवार सामने आया है प्रीतम सिंह ने करन से ज्यादा प्रदेश प्रभारी को कोसते दिखाई दे रहे हैं विक्रम सिंह ने तो साफ तौर पर कहा  के प्रदेश प्रभारी तो चुनाव के बाद ऐसा हो गया है जैसे गधे के सर से सींग प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव चाहता है कि वह दिल्ली से बैठकर उत्तराखंड की कांग्रेस चलाएं प्रीतम सिंह ने साफ तौर पर कहा कि आलाकमान प्रभारी को इसलिए बनाता है कि वह अगर प्रदेश में जाए तो समन्वय बनाने का काम करें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह मैंने पहला प्रभारी देखा है अपने जीवन में जो पार्टी बनकर काम कर रहा है

 

वही हरीश रावत द्वारा भी एआईसीसी की लिस्ट पर प्रीतम सिंह के बयान को गंभीर बयान कहे जाने के मुद्दे पर प्रीतम सिंह ने कहा  हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता है और वह इस बात को जानते हैं कि जो हुआ है वह गलत हुआ है  उनके अनुसार अगर इलेक्शन की बात करते हैं तो उत्तरकाशी और चंपावत जिले में भी तो पीसीसी मेंबर का चुनाव हुआ है और उनके द्वारा एआईसीसी तो बनाए ही गए होंगे तो फिर क्यों हो इन दोनों जिलों को खाली छोड़ दिया

 

 

वहीं करण माहरा द्वारा प्रीतम सिंह की लिस्ट पर सवाल खड़े किए जाने के मुद्दे पर प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि कभी भी मेरी लिस्ट पर किसी ने सवाल नहीं किया वही अपने कार्यकाल में तमाम नेताओं को मौका नहीं मिलने पर प्रीतम सिंह ने साफ तौर पर कहा कि  मेरे समय में जिन को मौका नहीं मिला नहीं मिला  अब बात वर्तमान कार्यकाल की हो रही है  वैसे भी मैं प्रदेश अध्यक्ष की बात पर कोई जवाब देना नहीं चाहता

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top