Big breaking :-मोदी की गारंटी” उत्तराखंडी गीत हुआ रिलीज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मोदी की गारंटी” उत्तराखंडी गीत हुआ रिलीज

*”मोदी की गारंटी” उत्तराखंडी गीत हुआ रिलीज।*

*कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख राज्यसभा सांसद बलूनी के साथ उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम रहे मौजूद।*

*गीत में उत्तराखंड में मोदी सरकार की उपलब्धियों का है विवरण*

 

आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी तथा राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में “मोदी की गारंटी” उत्तराखंडी गीत जारी किया गया।

सांसद बलूनी ने कहा कि मोदी की गारंटी गीत में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में और उत्तराखंड में की गई योजनाओं का जिक्र है रचनाकार सपना हटवाल ने जहां गागर में सागर को पिरोया है, वही गीतकार शुभम पवार ने इसे लयबद्ध करके चार चांद लगाए हैं।

भाजपा महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि मोदी जी की उपलब्धियों वाला यह गीत बहुत जल्द जनता की जुबान पर चढ़ेगा। मोदी की गारंटी एक अटूट विश्वास का पर्याय है। जनता का मोदी जी पर अखंड विश्वास है।

कार्यक्रम में गायक शुभम पवार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रचार अभियान लगातार तेज कर दिया है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर गीत लॉन्च किया गया है। शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के मीडिया प्रभारी और उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से मोदी की गारंटी गीत को लांच किया। इस गीत को शुभम पवार ने गया है और कविता हटवाल ने इसके बोल लिखे हैं। इस गीत में उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी गारंटी को लेकर स्थानीय भाषा में जिक्र किया गया है।

 

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top