Big breaking :-हल्द्वानी - स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्त में - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी – स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्त में

 

 

हल्द्वानी – स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्त में

स्पा सेंटर में तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में बरामद

Haldwani: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने

इस पर केंद्र में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है देर रात हुई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम की छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। दस्तावेज जांच के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।

 

 

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों में खलबली मच गई।

नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। तीनों नेपाल की निवासी है। मौके से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई है।

 

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई तीनों नेपाली महिलाएं कुछ समय पहले ही हल्द्वानी पहुंची हैं महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने के लिए नेपाल से लाया गया था या नहीं इस पहलू की भी गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top