Big breaking :-शादी में फायरिंग कर दी नेता जी ने हुआ मुकदमा लाइसेंस भी होगा जब्त - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-शादी में फायरिंग कर दी नेता जी ने हुआ मुकदमा लाइसेंस भी होगा जब्त

 

हरिद्वार में पुलिस की सख्ती के बाद भी सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अब नामित पार्षद ने अपनी ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

जबकि राफइल और लाइसेंस भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस के मुताबिक,  भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम के दौरान अपने आवासीय परिसर में हारून ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिसकी वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

 

 

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राइफल और लाइसेंस को भी जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top