Big breaking :-सेलाकुई में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लॉकर नहीं टूटा तो डिस्प्ले काउंटर के आभूषणों पर किया हाथ साफ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सेलाकुई में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लॉकर नहीं टूटा तो डिस्प्ले काउंटर के आभूषणों पर किया हाथ साफ

सेलाकुई में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लॉकर नहीं टूटा तो डिस्प्ले काउंटर के आभूषणों पर किया हाथ साफ

विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो हालत देख उनके होश उड़ गए।

 

 

सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखे कुछ चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोर लॉकर को नहीं तोड़ पाए

 

 

जानकारी के अनुसार विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह 6.00 बजे यश अपनी दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर खोल कर देखा तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान की दीवार पीछे से टूटी हुई थी।

दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखें चांदी के आभूषण गायब थे, हालांकि दुकान में जिस लॉकर में सोने के आभूषण रखे थे वह पूरी तरह से सुरक्षित मिला। दुकान संचालक ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना शैंकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top