Big breaking :-कुमाऊं में हादसा…..पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलवा, पोकलैंड चालक की मौत. - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कुमाऊं में हादसा…..पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलवा, पोकलैंड चालक की मौत.

 

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार की सुबह पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट एनएच में पहाड़ी से एकाएक बोल्डर और मलवा गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक पोकलैंड चालक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार सुबह पोकलैंड चालक सड़क पर गिरा मलबा हटा रहा था। इसी बीच अचानक पहाड़ी से बोल्डर, मलबा उसके ऊपर गिर गया।

 

 

जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी और जेसीबी मलवे की चपेट में आ गयी। इसकी सूचना पर एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच गए और किसी तरह शव निकाला। मृतक हिमाचल का रहने वाला बताया जा रहा है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top