Big breaking :- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, UCC को लेकर हुआ ये बड़ा आदेश, इस पूर्व आईएएस को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, UCC को लेकर हुआ ये बड़ा आदेश, इस पूर्व आईएएस को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-

1. श्री शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अध्यक्ष

2. श्री सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य

3. अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

4. अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

5. अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

6. अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

7. श्री बरिंदरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण सदस्य

8. श्रीमती सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय सदस्य

9- श्री मनु गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य

02- उक्त समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधेयक के प्राविधानों के सफल क्रियान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू किये जाने विषयक तथ्यों का समावेश किया जाय।

03- उक्त समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यों हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top