Big breaking :-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से की मुलाक़ात, दी बधाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से की मुलाक़ात, दी बधाई

 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रान्तीय प्रवक्ता आर पी जोशी द्वारा आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण पाण्डे एवं प्रदेश महामंत्री श्री शक्ति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश की नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उनके आगामीं कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं आशा व्यक्त की गई कि उनके कुशल नेतृत्व एवं कार्मिक संवर्गों के प्रति उनके सकारात्मक रवैए का लाभ निकट भविष्ट में कर्मचारी हितों पर लिए जाने वाले निर्णयों में परिलक्षित होगा ।

 

परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सेवानिवृत्त मुख्य सचिव श्री एस एस संधु से भी मुलाकात कर उन्हें विदाई दी गई एवं उनके कार्यकाल में कार्मिक हितों में लिए गए निर्णयों हेतु उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।
इसके अतिरिक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य सचिव महोदया एवं सचिव कार्मिक एवं गोपन श्री शैलेश बगौली से वार्ता कर पंचायती राज विभाग के कार्मिकों के हड़ताल अवधि के वेतन को आहरित किए जाने का प्रस्ताव 03 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में सम्मिलित किए जाने की मांग की गई । परिषद द्वारा इसका निस्तारण हो जाने की आशा व्यक्त की गई है ।

 

 

परिषद के प्रदेश प्रवक्ता श्री आर पी जोशी द्वारा बताया गया कि परिषद द्वारा आज केन्द्र में पेश हुए अंतरिम बजट पर भी निराशा व्यक्त की गई एवं कार्मिकों हेतु आयकर की सीमा को न बढाए जाने एवं किसी भी प्रकार की आयकर छूट न दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया एवं आशा व्यक्त की गई की जुलाई 2024 में पेश होने वाले पूर्ण बजट में सरकार द्वारा कार्मिक हित में आयकर के टैक्स स्लैब में निश्चित ही बदलाव किया जाएगा जिससे कार्मिकों को राहत मिलेगी ।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top